श्री ए0के0 शर्मा ने रेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर से मधवापुर कलां तक की तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
अन्य खबरे Sep 16, 2023 at 08:55 PM , 272प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने तिंरगा यात्रा में प्रतिभाग कर देश प्रेम की भावना को जगाया
भारत माता के जयकारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने तिंरगा यात्रा में प्रतिभाग किया
सिद्धार्थनगर:16 सितम्बर 2023
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा द्वारा आज रेस्ट हाउस सिद्धार्थनगर से मधवापुर कलां तक की तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग भी किया गया।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा सहित भरी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया और भारत माता के जयकारों के साथ देश प्रेम की भावना को जगाया।



























Comments