सैनिक स्कूल में छात्र की मौत का मामला- प्रिंसिपल ने मंडलायुक्त को जवाब भेजा-

जनपत की खबर , 331

लखनऊ।उत्तर प्रदेश-

सैनिक स्कूल में छात्र की मौत का मामला-

प्रिंसिपल ने मंडलायुक्त को जवाब भेजा-

स्विमिंग पूल के लिए अनुबंध संस्था ब्लैक लिस्ट की गई है,संस्था के कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है,स्कूल के हाउस मैट्रन को निलंबित कर दिया गया है !! गौरतलब हो कि बीते 8 सितंबर को कैप्टन मनोज कुमार पांडे उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल परिसर में स्थित स्विमिंग पूल में 11वीं कक्षा के छात्र ओम बुधोलिया की मौत के मामले में स्विमिंग टीचर इंचार्ज की लापरवाही सामने आई थी. इस संबंध में मंडलायुक्त रौशन जैकब ने प्रधानाचार्य कर्नल राजेश राघव को पत्र भेज कर मामले में लापरवाही बरतने वाले स्विमिंग टीचर इंचार्ज की गलती मानी थी. मंडलायुक्त ने आरोपी को नोटिस जारी कर सात दिनों में अपना पक्ष रखने का समय दिया था.

Related Articles

Comments

Back to Top