अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस
हेडलाइंस Sep 02, 2023 at 05:23 PM , 254लखनऊ । प्रभागीय वनाधिकारी अवध वन प्रभाग लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने अवगत कराया कि आज अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस के अवसर पर इन्दिरा नगर शीशमबाग स्थित ‘‘अरण्य सदन‘‘ में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, कुकरैल श्री के0पी0 सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, शहरी श्री संजय मिश्रा सहित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस हर साल सितम्बर के पहले शनिवार को मनाया जाता है। यह गिद्धों और उनके द्वारा प्रदान की जाने वाली पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं के लिए मानव जाति की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। प्रकृति के अवैतनिक सफाई कर्मी के रूप में गिद्ध उस वातावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जिसमें वे रहते है। उनका व्यवहार पारिस्थतिक तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और बीमारी के प्रसार को कम करता है। जानवरों के शवों का कुशलतापूर्वक उपभोग करके, गिद्ध पशुओं के शवों को प्रसंस्करण संयन्त्रों में इकट्ठा करने और उनको दूसरी जगह ले जाने की आवश्यकता को समाप्त कर सकते हैं, जिससे हमें हर साल अपशिष्ट प्रबन्धन में लाखों रूपये की बचत होती है। अनिवार्य रूप से, गिद्ध मुफ्त पारिस्थितिक तंत्र सेवायें प्रदान करता है, जो प्रकृति और समाज को समग्र रूप से लाभान्वित करते हैं। डी0एफ0ओ0, लखनऊ डा0 रवि कुमार सिंह द्वारा जनसामान्य को पारिस्थितिक तंत्र में गिद्धों के महत्व व भूमिका से अवगत कराते हुये गिद्धों हेतु अनुकूल परिस्थितियाँ सृजित करने में सहयोग की अपील की। उक्त कार्यशाला का आयोजन प्रो0 अमिता कन्नौजिया, जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में डा0 बी0 बालकृष्णन, विभागाध्यक्ष वन्य जीव विभाग, राजकीय कला, विद्यालय, उधगानमण्डलम, तमिलनाडू व डा0 डेनियल मीजे, एसोसियट प्रोफेसर, राजीव गंाधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, अरूणाचल प्रदेश ने अपने व्याख्यान दिये। कार्यशाला के उपरान्त लखनऊ जनपद में गिद्ध संरक्षण स्थल चिन्हित किये जाने व उनकी संख्या में वृद्धि के उपाय पर विस्तृत चर्चा की गयी।






























Comments