14करोड़98लाख से अधिक की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति की गयी प्रदान।

जनपत की खबर , 177

पीएमजीएसवाई  के अंतर्गत जनपद बलिया, चित्रकूट, कन्नौज, शाहजहाँपुर, सिद्धार्थनगर एवं सोनभद्र के अन्तर्गत कतिपय पैकेजों / मार्गों पर आने वाले विद्युत पोलों / ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किये जाने हेतु 14करोड़98लाख से अधिक  की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति की गयी प्रदान।

लखनऊ:4अगस्त 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश  शासन द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के अंतर्गत जनपद बलिया, चित्रकूट, कन्नौज, शाहजहाँपुर, सिद्धार्थनगर एवं सोनभद्र में पीएमजीएसवाई 111 के अंतर्गत एफ0डी0आर0 तकनीक से निर्माणाधीन कतिपय पैकेज / मार्गों पर आने वाले विद्युत पोलों / ट्रांसफार्मर को शिफ्ट किये जाने हेतु कुल रू0 14,98,36,766.00 (रुपये चौदह करोड़ अट्ठानबे लाख छत्तीस हजार सात सौ छियासठ मात्र ) की धनराशि अवमुक्त किये जाने  स्वीकृति  प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी  शासनादेश में मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत की गयी धनराशि का व्यय योजनान्तर्गत निर्धारित गाइडलाइन्स / दिशा-निर्देशों में उल्लिखित व्यवस्था एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त व्यवस्था के अन्तर्गत किया जाय और धनराशि के आहरण के संबंध में मितव्ययिता संबंधी समय-समय पर निर्गत शासनादेशों एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Comments

Back to Top