*15 से 22 मई तक लगेंगे बिजली मेगा कैंप, एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं*

लखीमपुर खीरी , 7

(मनोज मिश्र)

*धौरहरा, खीरी।* बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग द्वारा धौरहरा और लखीमपुर क्षेत्र में 15 मई से 22 मई तक विशेष मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे।  

उपखंड अधिकारी (विद्युत) धौरहरा संजय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इन कैंपों में बिजली बिल जमा करने, बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन, लोड बढ़ाने-घटाने, मीटर बदलवाने और तकनीकी शिकायतों के निस्तारण जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।  

*मेगा कैंप का कार्यक्रम:*  
- *15 मई*: पंडितपुरवा  
- *16 मई*: धौरहरा टाउन  
- *18 मई*: भटपुरवा कलां  
- *19 मई*: खमरिया पंडित  
- *20 मई*: ऐरा व धौरहरा टाउन  
- *22 मई*: सिसैया चौराहा  

उपखंड अधिकारी ने बताया कि मेगा कैंप का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विभाग ने अधिक से अधिक लोगों से कैंप में पहुंचकर विभागीय सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Comments

Back to Top