थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता, 4 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी May 14, 2026 at 06:43 PM , 8खीरी टाउन-खीरी।थाना खीरी पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में की गई।पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मोहित सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह निवासी खानपुर गुरेला थाना व जिला खीरी, रसूल अहमद पुत्र अल्लाबख्श निवासी सिकन्दरपुर ओयल थाना व जिला खीरी, आबान पुत्र रसूल अहमद निवासी ग्राम सिकन्दरपुर ओयल थाना व जिला खीरी तथा बृजेश सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम अमृतगंज थाना व जिला खीरी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक मोहम्मद बिलाल खान, उपनिरीक्षक प्रियंका गौतम, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश वर्मा, कांस्टेबल गंगादीन तथा कांस्टेबल श्याम मोहन।































Comments