प्रार्थना सभा में गूंजीं तालियां, सेंट जॉन्स स्कूल के मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
लखीमपुर खीरी May 14, 2026 at 06:42 PM , 10गोला खीरी।सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोला के मेधावी छात्र-छात्राओं का बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में सूचना देकर सभी मेधावी विद्यार्थियों को सुबह विद्यालय बुलाया गया था।सुबह की प्रार्थना सभा के बाद जैसे ही मेधावी छात्र-छात्राओं के नाम पुकारे गए, पूरा विद्यालय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानाचार्य फादर अनूप टिर्की ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनकी सफलता पर गर्व जताया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।विद्यालय के छात्र ऋषभ श्रीवास्तव ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉप किया। वत्सल पाठक ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा तनिषा अग्रवाल ने 84.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जानवी पांडेय, अरुष पटेल, सीतेश कुमार, हर्ष पटेल, आदित्य सूरी, दुर्गेश वर्मा, अतीफा खानम और शाश्वत पटेल ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की मेधा सूची में स्थान बनाया।
प्रधानाचार्य फादर अनूप टिर्की ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।































Comments