तेंदुए के हमले के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन, रोहित दुबे व गोला रेंजर के प्रयासों से लगा पिंजड़ा
लखीमपुर खीरी May 05, 2026 at 06:50 PM , 64बिजुआ/भीरा
लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र के रामनगर कला गांव में तेंदुए के हमले में 14 वर्षीय किशोर की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
सोमवार को हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद भीरा थाना प्रभारी रोहित दुबे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और रात में ही घटनास्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही वन विभाग से लगातार संपर्क साधकर तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कराई।
थाना प्रभारी रोहित दुबे और गोला रेंज के रेंजर के प्रयासों के बाद वन विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह घटनास्थल के पास पिंजड़ा लगा दिया, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की सूचना दी जा रही थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है और गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है।































Comments