लखीमपुर खीरी वन विभाग का कनिष्ठ लिपिक 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी May 05, 2026 at 06:45 PM , 60लखीमपुर खीरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दुधवा बफर जोन/नॉर्थ खीरी वन प्रभाग में कनिष्ठ लिपिक (STPF अधिष्ठान) के पद पर तैनात विक्रांत नेगी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते समय आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।































Comments