यात्री बस डम्फर से टकराई तीन दर्जन से अधिक गंभीर,पौन दर्जन जिला अस्पताल रेफर।
लखीमपुर खीरी May 05, 2026 at 06:10 PM , 74"बड़ी घटना होने के बाद भी बस यूनियन से नहीं पहुंचे जिम्मेदार",
(विश्वकांत त्रिपाठी)
पलियाकलां लखीमपुर खीरी। अनट्रेन्ड चालक,ओवर स्पीड ड्राइविंग, जुर्माना बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर निजी यात्री बस पेड़ में टकराते हुए रोड पर चल रहे डंपर को टक्कर मारकर खाई में होते हुए निर्माणाधीन भवन से टकराई तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल ड्राइवर के अतरिक्त आठ जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए हैं वहीं इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी बस यूनियन से कोई भी जिम्मेदार घायलों का हाल-चाल लेने अस्पताल नहीं पहुंचा यह भी एक बड़ा प्रश्न है।
यात्रियों की जान जोखिम में डालकर दौड़ाते है निजी बसें,लेटहोने पर वसूला जाता है भारी भरकम जुर्माना,प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार 200 मीटर पहले ही ड्राइवर ने खो दिया था बस से नियंत्रण, बस के परखच्चे उड़े,खाई मे फंसकर एक निर्माणाधीन भवन से जाकर टकराई फिलहाल कोई हताहत नहीं ड्राइवर की हालत नाजुक दोनों पैर टूटे, गंभीर रूप से घायल ड्राइवर सहित (9)
यात्री जिला अस्पताल रेफर।
पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरप्रीत सिंह ढिल्लन के भवन के सामने संपूर्णा नगर रोड पर बसही से पलिया आ रही सिंह बस सर्विस की तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में 70 से अधिक सवारियां सवार थी,बस ने पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल व पेड को जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद रोड पर सम्पूर्णानगर की तरफ जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे की रफ्तार इतनी तेज थी कि खजुरिया के पूर्व प्रधान शिवकुमार मौर्य के पास में बन रहे एक निर्माणाधीन भवन भी छतिग्रस्त हो गया, वही तीन दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गयी और क्रिटिकल रूप से गंभीर घायल सात पुरुष दो महिलाएं जिला अस्पताल रेफर।
इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन दर्जन बस यात्री घायल हो गये वहीं चालक के दोनों पैर टूट गए हैं और वह गंभीर रूप से घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही पलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्राइवर सहित गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया तथा मामूली रुप से घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।साथ ही अन्य घायल लोगों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल, लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटगयी, वही सूचना पर एसडीएम अवनीश कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी, सहित भारी पुलिस बल घटनास्थल और अस्पताल में पहुंच गया।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गयी है, घटना का कारण अनइंडेंट चालक तथा तेज रफ्तार और लापरवाही बताया गया।































Comments