टीम लीड मैनेजर पद पर नियुक्त हुए इस्तियाक इदरीशी

लखीमपुर खीरी , 13

निघासन/खीरी। निघासन के वार्ड नंबर 15, सुभाष नगर निवासी इस्तियाक इदरीशी ने बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने State Bank of India में टीम लीड मैनेजर पद के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
बताया जा रहा है कि यह परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम हाल ही में घोषित किया गया। परिणाम में इस्तियाक इदरीशी का चयन टीम लीड मैनेजर के पद पर हुआ है।
चयन के बाद उनकी पहली नियुक्ति पीलीभीत में की गई है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
क्षेत्र के लिए गौरव का विषय
इस्तियाक की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलती है।

Related Articles

Comments

Back to Top