भगवान गैस सर्विस पर ग्राहकों के शोषण का आरोप बिना पाइप लिए नहीं दे रहे रिफिल
लखीमपुर खीरी May 03, 2026 at 05:55 PM , 18लखीमपुर खीरी।
भारत गैस एजेंसी भगवान गैस सर्विस महाराज नगर द्वारा ग्राहकों का शोषण चरम पर किया जा रहा है ग्राहकों का आरोप है कि एजेंसी पर बिना पाइप लिए रिफिल नहीं दी जा रही है ग्राहकों से दो सौ रुपये वसूल कर जबरदस्ती पाइप दिया जा रहा है कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके पास पहले से सुरक्षित पाइप मौजूद है फिर भी एजेंसी संचालक नया पाइप लेने के लिए दबाव बना रहे हैं मना करने पर गैस सिलेंडर की रिफिल देने से साफ इनकार कर दिया जाता है ग्राहकों का कहना है कि यह खुलेआम लूट है और गरीब उपभोक्ता मजबूरी में अतिरिक्त पैसे देने को विवश हैं
स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है
उपभोक्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी और भारत गैस के उच्चाधिकारियों से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है
लोगों का कहना है कि जब तक एजेंसी पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक ग्राहकों का शोषण बंद नहीं होगा































Comments