डीजल के लिए किसान परेशान लग रहे लंबी लाइनों में
लखीमपुर खीरी Apr 19, 2026 at 05:56 PM , 28धौरहरा खीरी। तराई क्षेत्र में मौजूद पेट्रोल पंपो पर डीजल की कमी को देखते हुए खेती किसानी करने वालों में खलबली मच गई इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग वाहनों के बजाए पिपिया व ड्रमों में तेल भरवाने के लिए लाइन में लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में डीजल को लेकर मचे हाहाकार को लेकर खेती किसानी करने वाले लोगों में हड़बड़ी दिख रही इसी के तहत क्षेत्र के सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप टहारा पर भारी अनियमिताओं का बोलबाला रविवार को देखने को मिला।नियमो के मुताबिक पंप्म पर मौजूद रहने वाला स्टाक बोर्ड भी नदारत दिखाई दिया। गर्मी के सीज़न में खेतों में सिंचाई करने के लिए 10 से 20 लीटर डीजल लेने वालो के बजाए 60 से 100 लीटर डीजल लेने वालो को आसानी से डीजल उपलब्ध कराया जा रहा।पंम्प पर किसानों से किए जा रहे भेदभाव वाले कृत्य को देखने के लिए संबंधित जिम्मेदार पंम्प पर लगे सी सी टी वी फुटेज खगांले जाएं तो हकीकत सामने आ सकती है।
उपरोक्त घटनाक्रम की जानकारी लेने का प्रयास डीएसओ खीरी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते।जानकारी के मुताबिक जब एक किसान ने पेट्रोल पंप चल रहे खेल का वीडियो बनाकर हकीकत उजागर करने की कोशिश की तो पंप कर्मी धमकी देने लगें।































Comments