अंबेडकर जयंती पर युवाओं ने दिया ‘शिक्षित बनो’ का संदेश, स्कूली बच्चों को बांटी कॉपी-पेन और कुरकुरे*
लखीमपुर खीरी Apr 18, 2026 at 06:32 PM , 93निघासन खीरी।14अप्रेल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को नगर पंचायत निघासन समेत क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाई गई,इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सीए अंशुल दीक्षित के द्वारा स्कूली बच्चों को शिक्षा सामग्री और उपहार वितरित किए गए,युवा भाजपा नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निघासन विधानसभा के बुझिया,कोल्हापुर ऊंचा पिंड, रानीगंज,सहित आधा दर्जन गांवों का दौरा किया,यहां स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी, पेन और कुरकुरे के पैकेट वितरित किए गए,कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने और खूब पढ़ाई करने का संदेश दिया गया।
*सीए अंशुल ने बताया बाबा साहेब का जीवन-संघर्ष*
कार्यक्रम में मौजूद सीए अंशुल ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया, "14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। विषम परिस्थितियों के बावजूद वे शिक्षा के महत्व को समझते थे। बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ की आर्थिक मदद से वे उच्च शिक्षा के लिए कोलंबिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका गए। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की,उन्होंने आगे कहा,"अर्थशास्त्र, कानून, समाजशास्त्र और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों के वे प्रकांड विद्वान थे। विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाले सबसे पढ़े-लिखे भारतीयों में से एक बाबा साहेब ने हमेशा 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' का नारा दिया,कॉपी-पेन पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को बाबा साहेब के विचारों से जोड़ते हैं।।































Comments