शिशु भारती चयन परीक्षा विद्याभारती विद्यालय सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर

लखीमपुर खीरी , 50

 मिश्राना,लखीमपुर-खीरी में आज दिनांक 18-04-26, दिन शनिवार को सत्र 2026-27 के लिए शिशुभारती चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। शिशु भारती प्रमुख आचार्य श्री विजय शंकर तिवारी जी ने बताया कि इस परीक्षा में कक्षा चतुर्थ व पंचम से लगभग 94 शिशु सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण शिशुओं का साक्षात्कार लेकर उनमें से वरीयता सूची के आधार पर शिशु भारती के पदाधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों का चयन किया जाएगा। परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था परीक्षा प्रभारी श्री चंद्रपाल सिंह एवं प्रथम सहायक आचार्य श्री ज्ञानेन्द्र कुमार बाजपेई की देखरेख में हुई।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हीरा सिंह जी ने प्रत्यक्ष परीक्षा स्थल पर घूम-घूम कर प्रश्नपत्र को देखा एवं हल करने के तरीके बताते हुए शिशुओं की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए परीक्षा में अपना शत-प्रतिशत प्रयास करने का आग्रह किया।

Related Articles

Comments

Back to Top