*छात्र के जीवन के साथ खिलवाड़* स्मार्टफोन के नाम पर 5, हजार की वसूली, कॉलेज ने रोकी टीसी-मार्कशीट
लखीमपुर खीरी Apr 18, 2026 at 06:15 PM , 90लखीमपुर खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में स्थित राम रतन शास्त्री महाविद्यालय कोठी गनेशपुर में छात्र से स्मार्टफोन, टीसी व मार्कशीट के नाम पर 5 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। छात्र मो. अनस खान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जून 2025 में बीए पास करने के बाद भी कॉलेज का बाबू राजीव पैसे लेकर ही कागजात देने की बात कह रहा है। आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर डिजिशक्ति पोर्टल पर छात्र की जन्मतिथि व मोबाइल नंबर गलत भर दिया गया। छात्र का कहना है कि कॉलेज में हर छात्र से 5 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इससे करीब 5, हजार की अवैध वसूली की जा रही है। पीड़ित ने डीएम से टीसी, मार्कशीट व स्मार्टफोन दिलवाने की मांग की है।































Comments