*नारी शक्ति वंदन अधिनियम का अभिमुखीकरण कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है*

लखीमपुर खीरी , 78

*महिला चिकित्सालय लखीमपुर में मनाया गया नवजात जन्मी कन्याओं का जन्मोत्सव*

लखीमपुर खीरी, आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव के दिशा निर्देश के क्रम में ब्लॉक सभागार लखीमपुर खीरी में नारी शक्ति बंधन अधिनियम के अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार  के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन किया गया है !
कार्यक्रम में सरकार के द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याण विभाग के लाभकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, निराश्रित महिला पेंशन ,रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष जानकारी प्रदान की गई ,  एवं वन स्टॉप सेंटर चाइल्ड हेल्पलाइन विशेष दत्त ग्रहण अभिकरण एवं हब फार वूमेन इम्पावरमेंट टीम के कार्य प्रणालियों पर चर्चा किया गया ! कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त महिला चिकित्सालय जनपद लखीमपुर खीरी में आज जन्मी बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग के तरफ से कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम बालिकाओं को बधाई पत्र एवं बेबी किट प्रदान किए गये है !

Related Articles

Comments

Back to Top