*रमियाबेहड़-ढकेरवा क्षेत्र में डीजल संकट गहराया,कई पेट्रोल पंपों पर अचानक से सप्लाई बंद*
लखीमपुर खीरी Apr 17, 2026 at 06:45 PM , 61*रमियाबेहड*।रमियाबेहड़ व ढकेरवा क्षेत्र में अचानक डीजल आपूर्ति बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल न मिलने से किसान,वाहन चालक और आम लोग परेशान हैं।घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम के रमियाबेहड़ स्थित पंप के साथ-साथ इंडियन ऑयल रमियाबेहड़ व भारत पेट्रोलियम ढकेरवा,इंडियन ऑयल ढकेरवा और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लखाही,स्थित पेट्रोल पंपों पर भी अचानक डीजल वितरण बंद कर दिया गया।इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।ग्राहकों का कहना है कि वर्मा फ्यूल सेंटर ढकेरवा पर पहले डीजल मिल रहा था।लेकिन मैनेजर द्वारा वितरण रुकवाने के बाद स्थिति और खराब हो गई।कई किसान अपने ट्रैक्टर लेकर घंटों लाइन में लगे रहे।लेकिन डीजल नहीं मिल सका, जिससे खेती के काम प्रभावित हो रहे हैं।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट सूचना के डीजल सप्लाई बंद कर दी गई,जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डीजल आपूर्ति बहाल कराई जाए और इस समस्या की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।































Comments