पलिया नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश को ठेंगा दिखा रहे ठेकेदार, मजबूरी में समाजसेवी जसपाल गोहानिया ने जन सहयोग से पांडे बाबा रोड बनाने की मांगी सहमति

लखीमपुर खीरी , 79

पलिया, खीरी। नगर पालिका परिषद पलिया में स्टेशन रोड से देवस्थान पाण्डेय बाबा तक बनी  सड़क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर आम जनता के भारी विरोध के बाद नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा ठेकेदार को फिर से निर्माण करने का आदेश दिया गया था, लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने अध्यक्ष के निर्देशों को भी नजरअंदाज कर दिया।
इस पूरे मामले ने अब प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता में नाराजगी लगातार बढ़ रही है और जिम्मेदारों की निष्क्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।
इसी बीच समाजसेवी व पूर्व सभासद जसपाल सिंह गोहनिया ने इस मुद्दे को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र लिखकर एक नई पहल का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें इस सड़क का निर्माण जन सहयोग (पब्लिक फंडिंग) से कराने की अनुमति दी जाए, ताकि गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
जसपाल सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण में होने वाले पूरे खर्च का सार्वजनिक विवरण भी दिया जाएगा, जिससे यह कार्य एक आदर्श उदाहरण बन सके।
अब यह देखना अहम होगा कि नगर पालिका इस बढ़ते विवाद और जन सहयोग के प्रस्ताव पर क्या फैसला लेती है, और क्या खराब सड़क के मुद्दे का समाधान निकल पाता है या नहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top