कृषक दुर्घटना के तहत 23 लाभार्थियों को एक करोड़ 15 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित
जनपत की खबर Jun 09, 2023 at 08:57 PM , 234प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 32 लोगों को स्वीकृत पत्र वितरित
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा
-खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा
लखनऊ: दिनांक: 09 जून, 2023
प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को रामसनेही घाट, बाराबंकी तहसील सभागार में कृषक दुर्घटना के तहत 23 लाभार्थियों को एक करोड़ 15 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित करने के साथ ही 32 लोगों को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्र वितरित किए।
श्री शर्मा शुक्रवार को तहसील सभागार पहुंचकर विगत दिनों मृत 23 कृषकों को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत उनके वारिसों को स्वीकृत पत्र प्रदान करते हुए तत्काल उनके खातों में पांच पांच लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित करवाई।
इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि जिनके पास आवास नहीं है उन पात्रों की जांच करा कर उन्हें आवास दिलाया जाएगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि सरकार की मूल मन्सा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पहुंचे और पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति भी लाभान्वित होने से वंचित न रहे। आमजन को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
इस मौके पर कमियार गांव सहित विभिन्न गांव में खुले आसमान के नीचे रह रहे 32 परिवारों को आवास के लिए भूमि आवंटित कराने के साथ ही उन्हें शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत पत्र वितरित किए। श्री शर्मा ने आवास व कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सहायता दिलाने के नाम पर अगर कोई कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति उनसे धनराशि की मांग करें तो उसकी शिकायत एसडीएम या सीओ से करें ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा।































Comments