आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे, 14 लोगों पर हुए 7 मुकदमे

अन्य खबरे , 254

अलीगढ़।

अलीगढ़ निकाय चुनाव में जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें सिविल लाइंस में बसपा प्रत्याशी सलमान शाहिद पर समर्थकों संग जमालपुर ईदगाह पर पहुंचकर नमाजियों को पटका बांट आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। जवां में मोहन सिंह, सुनीता, चमन खां निवासी जवां पर वोटरों को साडिय़ां बांटने के आरोप में मुकदमा हुआ है।गभाना में वार्ड प्रत्याशी नीलम और उनके पति रंजीत सिंह पर साडिय़ां बांटने के आरोप में मुकदमा हुआ है।जिस तरह निकाय चुनाव शांतिपूवर्क ढंग से निपटा है। कुछ इसी तरह आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे भी जिले में घटे हैं।अलग बात है कि ज्यादा शोर नहीं मचा और न कोई हायतौबा हुई। मगर जो मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें साडिय़ां बांटने से लेकर माहौल बिगाडऩे तक के आरोप हैं। अब जिन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें नोटिस देकर जवाब देने के लिए तलब किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top