निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पडेस्क का प्रशासनिक न्यायाधीश ने किया शुभारंभ
जनपत की खबर May 06, 2023 at 07:45 PM , 331*निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पडेस्क का प्रशासनिक न्यायाधीश ने किया शुभारंभ*
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य द्धार के पास निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पडेस्क का शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व जिले के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने फीता काटकर कर किया।
हेल्पडेस्क स्थापित होने से ऐसे लोग जो अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए सक्षम नहीं है, आर्थिक रूप से कमजोर है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रूपये से कम है, वह जानकारी प्राप्त कर अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए सरकारी खर्च पर अधिवक्ता प्राप्त कर सकते है। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बावत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस दौरान जिला जज रामेश्वर, वाहन दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी
अनिल कुमार बशिष्ठ, एडीजे अशोक कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एडीजे अभिवय कुमार मिश्रा, एडीजे पंकज मिश्रा, एडीजे आनंद प्रकाश सिंह, एसीजेएम कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सीजेएम श्वेता चौधरी, जेएम शैलेश सिंह, बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री हरिद्वार राय, विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र राय, तनवीर अहमद, हुमा रिजवी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही आदि लोग उपस्थित रहे।































Comments