बुद्ध जयंती और मनाया स्थापना दिवस - संस्था आकार फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम

जनपत की खबर , 394

लखनऊ। सामाजिक सांस्कृतिक संस्था आकार फाउंडेशन के सदस्यों ने भगवान बुद्ध की जयंती मनाई। कार्यक्रम संस्था के स्थापना दिवस पर डिप्टी खेड़ा देवपुर संस्था कार्यालय में हुआ। साश्वत शुक्ल के संयोजन और संस्था संरक्षक अभिनीत जैन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सवेरा फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट श्रीपाल गौड़, राजकुमार मेहरोत्रा, खुशी शर्मा, ज्योति सिंह, अविनाश तिवारी और सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।  कार्यक्रम के बाद संस्था की चौथी वर्षगांठ पर आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा तय हुई। जिसमें वन्यजीव, पर्यावरण संरक्षण और रंगमंचीय प्रस्तुतियों की रूपरेखा बनी।

Related Articles

Comments

Back to Top