बेसिक शिक्षा विभाग में सेवानिवृत्त शिक्षकों का अभी तक नहीं हुआ जीपीएफ और पेंशन का भुगतान
जनपत की खबर Apr 27, 2023 at 05:00 PM , 466लखनऊ।
सेवानिवृत्त शिक्षकों का जीपीएफ और पेंशन पत्रावली पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा लखनऊ द्वारा कोई कार्यवाही न करने के कारण सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ का आज तक भुगतान नहीं किया गया।यह पहला मौका है जो अप्रैल का महीना बीतने जा रहा है और शिक्षकों के जीपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है।
उक्त के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ और सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) षष्ठ मंडल लखनऊ से भी अनुरोध किया गया।
परन्तु आश्वासन के अतिरिक्त शिक्षकों को कुछ भी नहीं दिया गया यह हाल राजधानी लखनऊ का है।
जनपद लखनऊ में 42 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए उनमें से कुछ शिक्षक एनपीएस के तहत भी थे इन 42 शिक्षकों को भुगतान करने के लिए वित्त एवं लेखा अधिकारी बहाने पर बहाने बना रहे हैं परंतु उनको जीपीएफ का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विभागीय निर्देश एवं शासनादेश के अनुक्रम में सेवानिवृत्त की तिथि पर ही जीपीएफ का भुगतान कर दिया जाना चाहिए लेकिन वित्त एवं लेखाधिकारी की हठधर्मिता और अपवंचन के कारण ही केवल उनका भुगतान रोका गया है। जीपीएफ का भुगतान 1 से 3 अप्रैल तक प्रत्येक दशा में हो जाना चाहिए था।































Comments