स्टेम एजुकेशन एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग को मिलेगा बढ़ावा

जनपत की खबर , 198

*समाज कल्याण विभाग के स्कूलों के शिक्षकों का टीसीएस सीएसआर ग्रुप द्वारा 2 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ* 
▪️गो-आईटी एवं इग्नाइट माई फ्यूचर प्रोग्राम एवं  बेब्रस चैलेंज के अंतर्गत हो रहा गणित एवं विज्ञान का प्रशिक्षण
▪️
विभाग द्वारा संचालित 105 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों एवं एकलव्य विद्यालय के शिक्षक मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित

 *बयान* - “टीसीएस के साथ मिलकर इनोवेटिव तरीके से सर्वोदय विद्यालय के छात्र - छात्राओं को लॉजिकल एवं कम्यूटेशनल थिंकिंग को बढ़ावा देकर भविष्य हेतु तैयार किया जाएगा।“-        श्री असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्व.प्र.) समाज कल्याण।

लखनऊ: 24 अप्रैल,2023
     
       समाज विभाग द्वारा संचालित 105 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों एवं एकलव्य विद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए एमओयू के अनुसार टीसीएस द्वारा बेब्रस चैलेंज, गो-आईटी, एवं इग्नाइट माई फ़्यूचर कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र - छात्राओं के बीच लॉज़िकल थिंकिंग एवं कम्यूटेशनल थिंकिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत टीसीएस द्वारा दिनांक 24 और 25 अप्रैल 2023 को दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम में विद्यालय के शिक्षकों को गणित व विज्ञान विषय के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया, जो विद्यालयों में साइंस ,टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथमेटिक्स (स्टेम एजुकेशन) को बढ़ावा देने हेतु छात्र- छात्राओं को प्रेरित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम द्वारा बच्चों में लॉजिकल थिंकिंग के साथ ही गणित व विज्ञान विषय की समझ विकसित होगी। टीसीएस द्वारा अपने कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है, जिससे सर्वोदय विद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपना मूल्यांकन कर सके और इस प्रकार से प्रशिक्षित हो जिससे भविष्य में JEE NEET  इत्यादि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकें।
         साथ ही विभाग द्वारा प्रत्येक सर्वोदय एवं एकलव्य विद्यालय में टैब लैब एवं JEE, NEET की निःशुल्क कोचिंग हेतु अभ्युदय केंद्र भी विकसित किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य की तैयारी हेतु विद्यार्थी पूर्व से ही प्रशिक्षित हो सकें।

Related Articles

Comments

Back to Top