उ०प्र० संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी० एड० - 2023 की तिथियों में हुआ संशोधन

जनपत की खबर , 219

लखनऊ। उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए उ०प्र० संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी० एड० - 2023 की तिथियों  को आगे बढ़ाते हुए निम्नानुसार पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार बिना विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 15 मई 2023, विलंब शुल्क के साथ आवेदन की तिथि 20 मई 2023, आवेदकों की आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 24 मई 2023 तथा प्रवेश परीक्षा की तिथि 15 जून 2023 होगी। इसी के साथ परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 30 जून 2023 तथा काउंसलिंग प्रारंभ होने की तिथि 10 जुलाई 2023 होगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्तानुसार किए गए पुनर्निर्धारण के बाद सामान्य परिस्थितियों में किसी भी प्रकार का विचलन संभव नहीं होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top