होली पर्व को प्राकृतिक रंगों एवं स्वच्छता के साथ मनायें -श्रीमती आनंदीबेन पटेल
जनपत की खबर Mar 06, 2023 at 07:15 PM , 229राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रंगो के पर्व होली की बधाई दी
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने होली के पुनीत अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी तथा उनके सुखी एवं समृद्धि जीवन की कामना की है
रंगों के पर्व होली के अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा है कि रंगों का पर्व होली सामाजिक सौहार्द का त्यौहार है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है। उन्होंने कामना की कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।
राज्यपाल जी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि होली के पावन पर्व को प्राकृतिक रंगों से ही मनायें एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।































Comments