ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न

जनपत की खबर , 224

लखनऊ 03 फरवरी 2023। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा की विजय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया। भारत माता की जय व भाजपा जिन्दाबाद के नारों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय पर बधाई दी। पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा की जीत पर कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की जनकल्याणकारी नीति, भाजपा की विचारधारा व पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय है।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री अमर पाल मौर्य, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी श्री हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्री भारत दीक्षित, सह प्रभारी श्री चौधरी लक्ष्मण सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ एमएलसी चुनाव में भाजपा की विजय का उत्सव मनाया।

Related Articles

Comments

Back to Top