*गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया*
अन्य खबरे Jan 26, 2023 at 08:30 PM , 261श्रीगंगानगर, 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी महोत्सव आज हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सेतिया फार्म स्थित जय भारत स्कूल में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ताराचंद जग्गा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. प्रेमप्रकाश मनचंदा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक त्रिलोक अरोड़ा एवं बी.डी. शर्मा थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रगान गायन हुआ एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बसंत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष्य में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प माला अर्पित की गई। विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों ने माँ सरस्वती को नमन कर ‘हे शारदे माँ’ प्रार्थना गाकर सबको आत्मविभोर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अदभुत समां बांधा। गणतंत्र दिवस एवं बसंती पंचमी पर्व एक साथ मनाकर बच्चे अत्यंत गद्गद् थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेमप्रकाश मनचंदा ने गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। विद्यालय संचालक रघुवीर शर्मा ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया।



























Comments