राजस्थान खत्री सेवा समिति ने गणतंत्र दिवस मनाया
अन्य खबरे Jan 26, 2023 at 08:27 PM , 317श्रीगंगानगर, 26 जनवरी : राजस्थान खत्री सेवा समिति द्वारा एच ब्लॉक स्थित खत्री सभा भवन में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पीआरओ सुरेन्द्र विग ने बताया कि अध्यक्ष विनोद सेठी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रीय गान जन-मन-गण का गायन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष विनोद सेठी ने भारतीय संविधान तथा गणतंत्र दिवस पर विस्तृत जानकारी दी तथा देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बसंत पंचमी महोत्सव तथा अध्यक्ष विनोद-सुनीता सेठी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया तथा केक काटकर शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ-साथ वित्तीय सलाहकार विजय-किरण भोला सहित वैवाहिक सालगिरह व जन्मदिवस वाले सदस्यों को भी बधाई दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद सेठी, वित्तीय विजय भोला, पूर्व अध्यक्ष अविनाश सोबती, डायरेक्टर ऑफ कम्युनिटी ऋषि बधवार, विनोद भसीन, प्रवीण कोहली, विनोद खन्ना, सतीश धवन, सोमनाथ विग, पीआरओ सुरेन्द्र विग, दीपक सेठी, ईश सेठी, विजय टंडन, अनुज मल्होत्रा, जितेन्द्र सब्बरवाल सहित राजस्थान खत्री सेवा समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डायरेक्टर ऑफ कम्युनिटी ऋषि बधवार द्वारा समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण किया गया।



























Comments