संभव के तहत हुआ जनसुनवाई का आयोजन,
जनपत की खबर Jan 24, 2023 at 07:15 PM , 297संभव के तहत हुआ जनसुनवाई का आयोजन,
नगर पालिका में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादी,
ई0ओ0 ने सुनी समस्या, 06 का हुआ निस्तारण
मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद, मऊ में सोमवार को ‘‘संभव‘‘ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतकर्ताओं ने स्वंय उपस्थित होकर अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार को अपनी समस्या से अवगत कराया। जनसुनाई में प्राप्त कुल 17 शिकायतों मे से 06 का तुरन्त निस्तारण कर लोगों को राहत पहुंचायी गयी तथा शेष आवेदनों को समय सीमा के अन्दर निस्तारित करने हेतु अधिशासी अधिकारी ने सम्बन्धित को आदेशित किया। आज प्राप्त हुई शिकायतों में से 08 शिकायत सफाई, 04 निर्माण विभाग व एक-एक शिकायतें हाउस टैक्स, जन्म प्रमाण पत्र बनाने, लाईट, मिट्टी निकालने व होर्डिंग लगाने से सम्बन्धित रहीं। जिनमें से शारिक, अरशद बशर, अताउल्लाह समेत कुल 06 लोगों की शिकायतों का तुरन्त निस्तारण कर राहत पहुंचाई गयी। ज्ञातव्य रहे कि शासन के निर्देश के क्रम में जन शिकायतों के निस्तारण एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘सम्भव‘‘ के तहत नगर पालिका परिषद, मऊ में प्रत्येक सोमवार को जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने बताया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर दूर करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उनको बेहतर नागरिक सुविधायें उपलब्ध कराना पालिका का मुख्य उद्देश्य है। नगरवासी अपनी समस्यायें नगर पालिका हेल्प लाइन नं0 915170077 व 1533 पर भी दर्ज करा सकते है।
इस दौरान कर अधीक्षक सन्तोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, जलकल जे0ई0 पंकज कुमार वर्मा, आदि समेत सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित थे।































Comments