अब तक किसानों को 9697.63 करोड़ रु0 धान मूल्य का भुगतान

जनपत की खबर , 218

मुख्यमंत्री ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद प्रक्रिया को 

पूरी तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिये

 

प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वापरि : मुख्यमंत्री

 

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में आज तक 56 लाख मीट्रिक टन से अधिक 

धान की खरीद, यह गत वर्ष के सापेक्ष 03 लाख 58 हजार मीट्रिक टन अधिक

 

08 लाख 98 हजार 666 किसानों से धान खरीद

 

 

लखनऊ : 18 जनवरी, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद प्रक्रिया को पूरी तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वापरि है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत 18 जनवरी, 2023 तक 56 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जा चुकी है। यह धान खरीद 08 लाख 98 हजार 666 किसानों से की गयी है। गत वर्ष इस तिथि तक 08 लाख 24 हजार 720 किसानों से 52 लाख 51 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष अब तक 03 लाख 58 हजार मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद की गयी है। 

प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में की गई धान खरीद के सापेक्ष अब तक किसानों को 9697.63 करोड़ रुपये का धान मूल्य भुगतान किया जा चुका है, जो कुल धान मूल्य का 85 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में किसानों को 7,948.32 करोड़ रुपये धान मूल्य का भुगतान किया गया था, जो कुल धान मूल्य का 78 प्रतिशत था। 

---------

Related Articles

Comments

Back to Top