मुख्यमंत्री योगी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की
जनपत की खबर Jan 13, 2023 at 09:55 PM , 313मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद प्रतापगढ़ निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान श्री शिव बहादुर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी
शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री शिव बहादुर सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा
प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान करेगी
लखनऊ: 13 जनवरी, 2023
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पश्चिम बंगाल में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद प्रतापगढ़ निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान श्री शिव बहादुर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री शिव बहादुर सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने शहीद श्री शिव बहादुर सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।
--------































Comments