*कैंट व्यापारियों की समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मिले आदर्श व्यापार मण्डल के नेता*
जनपत की खबर Jan 13, 2023 at 05:35 PM , 236लखनऊ। छावनी क्षेत्र के सदर बाज़ार के लकड़ी मोहाल के व्यापारियों की दुकानों की कैंट बोर्ड द्वारा लीज अवधि बढाये जाने तथा पी पी ई एक्ट 1971 के अंतर्गत कैंट बोर्ड द्वारा दी गयी नोटिस की कारवाई रोकने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल रक्षा मंत्री श्री राज नाथ सिंह से मिला।
छावनी क्षेत्र की सदर बाजार के लकड़ी मोहाल के व्यापारियों की छावनी बोर्ड से सन 1996 से लंबित लीज अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से मिला
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने
रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौप कर सदर बाजार के लकडी मोहाल के व्यापारियों की सहायता करने का अनुरोध किया।
संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री को विषय की जानकारी देते हुए बताया कि बर्ष 1968 में लकड़ी मोहाल के व्यापारियों को छावनी बोर्ड द्वारा लीज पर दुकानें दी गई थी बाद में 1982 से 1995 तक लीज अवधि बढा दी गई थी किंतु 1996 से कैंट बोर्ड द्वारा लीज अवधि का नवीनीकरण नहीं किया गया है तथा छावनी बोर्ड द्वारा पी पी ई एक्ट् 1971 के अंतर्गत नोटिस भेजी जा रही है जिसके कारण लकड़ी मोहाल के व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है
संजय गुप्ता ने बताया ये व्यापारी पिछले 50 सालों से कई पीढियों से व्यापार कररहे हैं।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री से व्यापारियों की मदद करने का अनुरोध करते हुए छावनी बोर्ड को पी पी ई एक्ट की नोटिस को कार्यवाही रोकने और लीज अवधि बढाने केनिर्देश देने का अनुरोध किया
रक्षा मंत्री ने उचित सहयोग करने का आश्वासन दिया
प्रतिनिधि मंडल में नरेंद्र सिंह ,लक्ष्मीकांत गुप्ता, राजेश वैश्य ,सत्य नारायण बाजपेई ,हरिराम बाजपेई, सिराज अहमद सहित कई व्यापारी शामिल थे।































Comments