उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जनपत की खबर , 349

स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही एक सन्देश है।।
स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक।

स्वामी विवेकानंद युवाओं  के प्रेरणा स्रोत।

                                -   श्री केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:12जनवरी 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने 
आज लखनऊ आवास पर, महान विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें
नमन किया।

इस अवसर पर श्री मौर्य  ने  स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनकी प्रेरक स्मृतियों की याद ताजा की। कहा  कि स्वामी जी के दार्शनिक व आध्यात्मिक विचार कई पीढ़ियों तक मानव जीवन तथा युवाओं को प्रेरणा देते रहेंगे।
स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही एक सन्देश है।
कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है।स्वामी विवेकानंद युवाओं  के प्रेरणा स्रोत हैं।स्वामी जी ने सनातन धर्म एवं वेदान्त को आम जनमानस में तथा विदेशों में भी पहुंचाने का अद्वितीय काम किया ।

Related Articles

Comments

Back to Top