*आगामी 16 जनवरी को आई0टी0आई0 अलीगंज में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन*
हेडलाइंस Jan 12, 2023 at 06:10 PM , 275लखनऊ । सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मण्डल लखनऊ श्री ए0के0 प्रजापति ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आई0टी0आई0 अलीगंज लखनऊ परिसर में 16 जनवरी 2023 को प्रातः 9ः30 बजे एक वृहद रोजगार मेला *“रोजगार उत्सव” का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें तकनीकी व गैर तकनीकी मिलाकर लगभग 100 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग सम्भावित है, जिनके द्वारा विभिन्न पदों पर चयन किया जाना है। इस हेतु सेवायोजन पोर्टल में *sewayojan.up.nic.in* पर लाॅगिन कर अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन कर सकते है। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों कों फोन के माध्यम से भी सूचना प्रेषित की जा रही हैं। मेले में प्रतिभाग के लिए सेवायोजन पोर्टल पर जाॅबसीकर के रूप में रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हैं।



























Comments