बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी लखनऊ में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से संयुक्त सचिव स्किल श्री कर्मा जिम्पा भूटिया ने समीक्षा बैठक की।

अन्य खबरे , 338

लखनऊ ।  आज बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी लखनऊ में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से संयुक्त सचिव स्किल श्री कर्मा जिम्पा भूटिया जी ने समीक्षा बैठक की। संस्थान भ्रमण किया व संस्थान में चल रहे बैच ब्यूटीपार्लर मैनेजमेंट, सेल फोन रिपेयर एंड सर्विसेज बैच का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
       आरसेटी को बेहतर बनाने के लिए भी सुझाव दिए और ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षुओं को अपने जीवन को बेहतर बनाने व स्वरोजगार करने हेतु प्रेरित किया। आंचलिक प्रबंधक श्री मंगेश कदम ने कहा कि आरसेटी में प्रशिक्षण के बाद बैंक से ऋण दिलाने में भी सहयोग किया जाएगा, जिससे युवा स्वावलंबी बन सके, देश का विकास हो सके ।
      परिसर में बृहद वृक्षारोपण भी किया गया ।  इस अवसर पर राज्य निदेशक श्री आर के सक्सेना, श्री जीपी दीक्षित, एलडीएम श्री मनीष पाठक, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीएसआरएलएम श्री ए के त्रिपाठी, नोडल अधिकारी श्री जितेन्द्र प्रसाद इत्यादि उपस्थिति रहे।
     निदेशक आरसेटी श्री विनोद कुमार ने सभी का स्वागत किया उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 750 कैंडिडेट के लक्ष्य की अपेक्षा 670 कैंडिडेट को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा चुका है ।

Related Articles

Comments

Back to Top