परियोजना निदेशक ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण!

अन्य खबरे , 414

के . के. शुक्ला

बिजुआ क्षेत्र के दाउदपुर गांव में परियोजना निदेशक ने परखी विकास कार्यो की हकीकत!


परियोजना निदेशक ने जाँची कार्य निष्पादन की गति!

लखीमपुर-खीरी।जिला परियोजना निदेशक ने कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया साथ ही मौके पर जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता भी जांची परखी।
           इस दौरान उन्होंने कहा कि गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी साथ ही बाउंड्री व चक मार्ग सहित अन्य कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
      जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड बिजुआ की ग्राम पंचायत दाऊदपुर में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल में जन समस्याओं को सुनने व निस्तारण के पश्चात परियोजना निदेशक ने विकास खण्ड बिजुआ में  आवासों,बाउन्डी व चकमार्ग सहित सात परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित निर्माण व विकास कार्यों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करते हुये कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया।
       निरीक्षण के दौरान शासन के निर्देशों व मापदंड के अनुसार मानक के अनुरूप निर्धारित समयावधि में कार्य सम्पन्न करवाये जाने के निर्देश दिये।
चौपाल एवं निरीक्षण के दौरान देवेन्द्र प्रताप सिंह ने योजनाओं के संचालन प्रगति के बारे में विस्तार से बतलाया गया। 
उक्त मामले में जब हमारे स्थानीय संवाददाता ने पंचायत सचिव अहमद हसन से उक्त मामले में जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा गांव में चल रहे विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी साथ ही मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री लगाई जा रही है।
गांव की सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है।इसके चलते गांव में सफाई, कीटनाशक का छिड़काव कराया जायेगा। 
निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव अहमद हसन, तकनीकी सहायक देवेश पाण्डेय सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक व ब्लाक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top