कल्याण सिंह न होते तो अयोध्या में राम मंदिर का सपना सिर्फ सपना रह जाता : शैलेश तिवारी
अन्य खबरे Jan 05, 2023 at 09:02 PM , 600कल्याण सिंह की जयंती पर विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश तिवारी ने दी श्रद्धांजलि, बोले....बाबू जी को उनके दृढ़ निर्णयों के लिए सदैव किया जाएगा याद!
लखीमपुर-खीरी।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश तिवारी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी इसके साथ ही इस मौके पर उन्हें याद किया। साथ ही कहा कि, लोकप्रिय जननेता, राम मंदिर आंदोलन में अतुल्य योगदान देने वाले भाजपा परिवार के कर्तव्यनिष्ठ सदस्य, उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह जी को उनकी जयंती पर कोटि कोटि नमन। आदरणीय बाबू जी को उनके दृढ़ निर्णयों तथा शुचिता पूर्ण जीवन के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा।
भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश तिवारी ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह न होते तो अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर का सपना सिर्फ सपना रह जाता। जन्मभूमि के स्थल पर जो कलंक खड़ा था उसे मिटाने का कार्य कल्याण सिंह ने किया वह बुधवार को स्व. कल्याण सिंह की 91वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत निघासन के गांव परागी पुरवा के समक्ष आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
शैलेश तिवारी ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री तक कुल 8 प्रधानमंत्री दिए हैं।उत्तर प्रदेश की जनता नेताओं को बढाते और कुछ को भगाते भी हैं, जिन्हें भगाते हैं उनको केरल तक भागना पड़ता है। देश में आदि शंकराचार्य जी, सरदार पटेल जी ने भारत जोड़ो का अभिनव कार्य किया है। उपस्थित जन समुदाय में से कोई बाबूजी हो सकते हैं या कोई बाबाजी भी हो सकते हैं इसलिए संभव हो पाया क्योंकि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे स्वर्गीय कल्याण सिंह अमर रहेंगे। उनके त्याग और तपस्या, सुशासन और प्रशासन को भी हमेशा याद किया जाएगा। सुशासन लाने की पहल उत्तर प्रदेश में बाबूजी ने किया। शांति और सुरक्षा की व्यवस्था वर्तमान में बाबा जी की सरकार में भी व्यवस्थित है बाबूजी के राज में गुंडा बदमाश गायब हो गए।भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश तिवारी ने बाबू कल्याण सिंह जी की स्मृति में राम जन्मभूमि मंदिर से लेकर प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में हो रहे भारत माता,वंदे मातरम की प्रार्थना पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में 138 विधानसभा निघासन के भाजपा विधायक शंशाक वर्मा ने अपना संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जब बाबूजी राजस्थान में राज्यपाल थे तो एक-एक कार्यकर्ता जो भी उनके पास गए अपने कक्ष में बुलाकर सबसे मिलते थे। उनके सहज भाव से आज भी हम सभी अभिभूत है। श्री राम लला के भव्य मंदिर के आधार तत्व श्रद्धेय कल्याण सिंह ही रहे।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार लोधी ने बताया कि अयोध्या के वैभव के लिए श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने सत्ता का परित्याग कर दिया था "जो त्यागे सो बड़ा, जो भोगे सो छोटा' यही भारत के परम वैभव का कल्याण मार्ग है। इस सूक्त को श्रद्धेय कल्याण सिंह ने चरितार्थ किया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि 138 विधानसभा निघासन के भाजपा विधायक शंशाक वर्मा,श्याम जी पान्डे,देवेंद्र चतुर्वेदी,शशिकान्त कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार लोधी,
पंकज गिरी,मोहित जयसवाल, अखिलेश लोधी,योगेश लोधी,राम लखन लोधी,राहुल लोधी,भूपेंद्र जयसवाल व भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



























Comments