पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म जयंती कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया
अन्य खबरे Jan 05, 2023 at 09:00 PM , 450लखीमपुर खीरी।
आज दिनांक 5 जनवरी 2023 दिन गुरुवार स्थान नसीरुद्दीन मौजी हॉल( बिलोबी मेमोरियल) हॉल लखीमपुर सदर में अखिल भारतीय लोधा लोधी लोध महासभा जनपद लखीमपुर खीरी के तत्वाधान में "मेरे आदर्श मेरा अभिमान" के तहत पद्म विभूषण हिंदू हृदय सम्राट कुशल प्रशासक लोधी कुल गौरव पूर्व मुख्यमंत्री/ राज्यपाल परम श्रद्धेय कल्याण सिंह जी (बाबू जी )का जन्म जयंती कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें जनपद के कोने-कोने से समाज के प्रबुद्ध जन सम्मिलित हुए तथा दर्जनों अन्य राम भक्त भी सम्मिलित होकर परम श्रद्धेय कल्याण सिंह जी (बाबूजी) की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शारदा प्रसाद लोधी जी ने चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अक्षत समर्पित कर प्रारंभ किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री शारदा प्रसाद लोधी जी ने कहा आज बड़े हर्ष का विषय है कि हम सब ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं जिसने प्रभु श्रीराम के लिए राम जन्मभूमि में भव्य मंदिर निर्माण हेतु अपनी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी त्याग दी थी और राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जो कि राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। इसी क्रम में गोष्ठी को जिला अध्यक्ष श्री बैजनाथ लोधी जिला महामंत्री हरिराम लोधी जिला उपाध्यक्ष रमेश लोधी पूर्व प्रधान, ब्रह्मादीन लोधी,सुरेंद्र बाबू ,श्री जगदीश प्रसाद लोधी, श्री रामगोपाल लोधी, जमुना प्रसाद लोधी ,जितेंद्र कुमार राजपूत एडवोकेट, कृष्ण कुमार लोधी जिला प्रचार मंत्री, सोनेलाल लोधी तहसील अध्यक्ष धौराहरा, रामकिशोर लोधी तहसील अध्यक्ष निघासन, हरिस्वरूप लोधी तहसील महामंत्री मितौली, रामकिशोर लोधी तहसील महामंत्री गोला गोकर्णनाथ, संदीप सिंह लोधी , वरिष्ठ पत्रकार श्री विकास सहाय जी आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। श्री विकास सहाय जी ने परम श्रद्धेय कल्याण सिंह जी के जीवन वृतांत को विस्तार से समझाया उनके संघर्ष और त्याग की कहानी लोगों को सुनाई और उनके पद चिन्हों पर चलकर देश व समाज हित में संघर्ष करने का सुझाव दिया।
उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हरी राम लोधी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद लोधी, ब्रह्मादीन लोधी, रामकिशोर लोधी, आदर्श लोधी, रोहित राजपूत, जमुना प्रसाद लोधी, जितेंद्र कुमार राजपूत, रामगोपाल राजपूत, जगदीश प्रसाद राजपूत, सत्येंद्र लोधी सीतापुर, रामस्वरूप लोधी, लाल बहादुर लोधी, खुशीराम लोधी, हरिस्वरूप लोधी, सुरेंद्र कुमार राजपूत, शिवम कुमार राजपूत, रमाकांत राजपूत, विनोद कुमार राजपूत, राजन लोधी, सत्यवान लोधी, अनिल लोधी ,सोनेलाल मास्टर, राजेश लोधी ,दिनेश राजपूत, ओम जी राजपूत, रोहित कुमार ,संदीप सिंह लोधी, मनोज लोधी, मोनू लोधी ,प्रदीप कुमार, मनोज राजपूत, प्रदीप कुमार राजपूत, सोबरन लाल लोधी ,श्रीधर लोधी पूर्व प्रधान, राम बहोरी राजपूत ,सुरेंद्र कुमार लोधी, मोतीलाल पूर्व प्रधान, प्रमोद कुमार राजपूत, भैरव प्रसाद लोधी, अमृत लाल लोधी ,भारत प्रसाद लोधी कोटेदार ,कमलेश कुमार लोधी, प्रमोद कुमार राजपूत, रामगोपाल राजपूत, जगदीश प्रसाद लोधी पूर्व प्रधान, अर्पिता सिंह, अक्षिता सिंह राजपूत , सोहनलाल लोधी, मौजी लाल लोधी धौरहरा आदि दर्जनों प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए।



























Comments