मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
जनपत की खबर Jan 05, 2023 at 08:22 PM , 288लखनऊ ।
प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोकसभा सांसद राजवीर सिंह व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ लोकप्रिय जननेता तथा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता थे। वे हम सब के मार्गदर्शक व असंख्य लोगो के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्व. कल्याण सिंह को उनके लखनऊ आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।































Comments