कड़कती ठन्ड में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा लखनऊ के कार्यालय पर धरने पर बैठे शिक्षक
जनपत की खबर Jan 04, 2023 at 07:35 PM , 896लखनऊ। कड़कती ठन्ड में जमीन पर बैठे शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ के लेखा अधिकारी कार्यालय को देर रात तक घेरे रखा कहा जाड़ा हम सबको भी लगता है..भ्रष्ट लेखाधिकारी के कारण आज हम सबको इस हाल में यहां बैठना पड़ रहा है।.मालूम हो कि बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ के लेखा अधिकारी पर आये दिन मनमानी और घूसखोरी के आरोप लग रहे हैं, आरोप है कि लेखाधिकारी सचिन दिक्षित विभाग में बिना लेन देन के कोई कार्य नहीं करते हैं। शिक्षकों के दर्जनों काम जानबूझकर पेंडिंग किए जाते हैं इससे शिक्षक विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। बुधवार को भी शिक्षकों ने सुबह से लेकर देर शाम तक लेखाधिकारी कार्यालय का घेराव किया, इस बात से डरे लेखाधिकारी सचिन दिक्षित मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में शिक्षकों ने जिद्द कर लिया कि वह आज बिना काम कराये नहीं जायेंगे।शिक्षकों का आरोप है कि लेखाधिकारी कार्यालय में खुलेआम उनसे रिश्ववत मांगी जा रही है। जिसके बाद जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने लापरवाह अधिकारियों और बाबुओं पर मुकदमा दर्ज कराये जाने की मांग की है। देर रात शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए कार्यालय में मौजूद बीएसए ने मामले को शांत कराया।































Comments