ईडी स्पेशल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड 5 दिन और बढ़ाई
जनपत की खबर Dec 23, 2022 at 02:49 PM , 325प्रयागराज।
बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़ी बड़ी खबर,
ईडी स्पेशल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की कस्टडी रिमांड 5 दिन और बढ़ाई,
पूर्वांचल के माफिया डॉन पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की ईडी स्पेशल कोर्ट में हुई पेशी,
अब 27 दिसंबर तक ईडी की कस्टडी रिमांड पर रहेगा बाहुबली मुख्तार अंसारी,
ईडी के सब जोनल ऑफिस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई गई पेशी,
ईडी के अधिवक्ता ने 5 दिन की और कस्टडी रिमांड की दी थी अर्जी,
ईडी के अधिवक्ता ने बताया कि मुख्तार अंसारी पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा है,
अर्जी में कहा गया है कुछ अन्य तथ्यों पर मुख्तार अंसारी से पूछताछ करना बाकी है,
हालांकि मुख्तार अंसारी के वकीलों ने कस्टडी रिमांड बढ़ाए जाने का विरोध किया है,
ईडी स्पेशल कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद 5 दिन कस्टडी रिमांड बढ़ा दी है,
सेशन जज संतोष राय की कोर्ट ने बढ़ाई कस्टडी रिमांड।































Comments