*CM योगी द्वारा नमामि गंगे की बोर्ड मीटिंग बैठक*

जनपत की खबर , 353

लखनऊ।


*प्रयागराज कुंभ 2025 से पहले सफल होगा अविरल-निर्मल गंगा का संकल्प: मुख्यमंत्री*

*नमामि गंगे परियोजना की प्रगति की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, कहा, एसटीपी लगाने की कार्यवाही तेज हो*

*गंगा किनारे बसे लोगों के लिए आजीविका का बड़ा आधार बनेगी अर्थ गंगा*

*रिवर क्रूज टूरिज्म, वॉटर स्पोर्ट/कैम्पिंग सुविधाओं के साथ वन्य जीव पर्यटन के मॉडल को विकसित करने के हों प्रयास*

*प्रदेश में नदी संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए बढ़ानी होगी जागरूकता: मुख्यमंत्री*

*प्राकृतिक खेती प्रयोग के अच्छे परिणाम, अधिकाधिक किसानों को जोड़ने के हों प्रयास: मुख्यमंत्री*

प्रयागराज कुंभ 2025 के प्रारंभ होने से पहले तक मां गंगा को अविरल-निर्मल बनाने का संकल्प पूर्ण करना होगा। नदियों को सीवरेज के गंदगी और पानी को विषाक्त होने से बचाने के लिए एसटीपी लगाए जाने की कार्यवाही में तेजी की अपेक्षा है- CM योगी 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में वर्ष 2019 में राष्ट्रीय गंगा परिषद की प्रथम बैठक कानपुर में सम्पन्न हुई थी। अब आगामी 30 दिसम्बर को द्वितीय राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक प्रस्तावित है। तदनुरूप आवश्यक तैयारी समय से पूरी कर ली जाए- CM योगी

Related Articles

Comments

Back to Top