मैनपुरी लोकसभा -खतौली एवं रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना 08 दिसम्बर, से प्रारम्भ होगी।
जनपत की खबर Dec 07, 2022 at 06:40 PM , 273लखनऊ।
21-मैनपुरी लोकसभा तथा 15-खतौली एवं 37-रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 की मतगणना दिनांक 08 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
21-मैनपुरी लोकसभा तथा 15-खतौली एवं 37-रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन-2022 की मतगणना दिनांक 08 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी।
उक्त उपनिर्वाचन हेतु मतगणना 04 स्थानों पर हो रही है। 15-खतौली एवं 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना क्रमशः मुजफ्फरनगर एवं रामपुर जनपद तथा 21-मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में समाविष्ट मैनपुरी जनपद की 04 विधानसभाओं की मतगणना मैनपुरी में तथा जनपद इटावा की 199-जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना इटावा में होगी।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु एक-एक मतगणना प्रेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात किये गये है। अर्थात 15-खतौली तथा 37-रामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक तथा 21-मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में 05 मतगणना प्रेक्षक तैनात किये गये है।
मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु राज्य पुलिस बल के साथ सीएपीएफ की भी पर्याप्त मात्रा में तैनाती की गयी है।
मतदान की समाप्ति के पश्चात पोल्ड ईवीएम सीएपीएफ की सुरक्षा में रखी गयी है।
संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराये जाने के भी निर्देश दिये गये है। देर शाम तक परिणाम आ जाने की संभावना है।
मतगणना परिणाम भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in पर उपलब्ध रहेगा।































Comments