*17 दिसम्बर को मनाया जायेगा पेंशनर्स दिवस*
अन्य खबरे Dec 03, 2022 at 06:02 PM , 415लखनऊ । श्रीमती साधना कोरी, मुख्य कोषाधिकारी, आदर्श कोषागार कलेक्ट्रेट ने बताया कि दिनांक 17 दिसंबर, को पेंशनर्स दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के जनपद स्तर पर निराकरण एवं सुनवाई हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में दिनांक 17 दिसंबर, 2022 को वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान 24/3-4 इंदिरानगर लखनऊ के ऑडिटोरियम में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से सायंकाल 05ः00 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। पेंशनर दिवस के आयोजन में प्रतिभाग करने हेतु सभी पेंशनर्स एसोसिएशन एवं कार्यालय अध्यक्षों से अनुरोध किया जाता है कि दिनांक 17 दिसंबर 2022 को निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो, जिससे यथासंभव समस्याओं का समाधान किया जा सके।



























Comments