*मजिस्ट्रीरियल जांच*

अन्य खबरे , 369

लखनऊ । अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) श्री संत वीर सिंह ने बताया कि मु0अ0सं0-142/2018 धारा 307 भा0द0वि0 में पुलिस कार्यवाही के दौरान गंभीर रूप से घायल अभियुक्त अजय राय पुत्र मुक्तेश्वर राय निवासी-रहीम नगर न्यू बस्ती, महानगर, लखनऊ के प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच किया जाना है।  इसकी मजिस्ट्रेट जांच हेतु जिला मजिस्ट्रेट महोदय लखनऊ के आदेश दिनांक 25 सितंबर 2018 के द्वारा अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है।
      मजिस्ट्रेट जांच के संबंध में जिस किसी को किसी भी तरह की कोई जानकारी देनी हो अथवा किसी भी तरह का मौखिक/लिखित साक्ष्य/बयान देना हो तो वह प्रकाशन के 7 दिन के अंदर अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय कक्ष संख्या-6, कलेक्ट्रेट लखनऊ में किसी भी न्यायालय दिवस (अवकाश छोड़कर) न्यायालय समय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top