रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किया रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
जनपत की खबर Dec 02, 2022 at 10:05 PM , 250लखनऊ । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर थे. राजनाथ सिंह आज शाम बंगला बाजार के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण की इस दौरान राजनाथ सिंह के साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।रेलवे ओवर ब्रिज का लोकार्पण करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 ए कालिदास मार्ग जाएंगे. जहां पर रात को रुकेंगे. इसके बाद शनिवार सुबह 8:30 एयरपोर्ट पर जाएंगे. और करीब 9:00 बजे की फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे.
रेलवे ओवर ब्रिज अपने तय समय से पहले बना है. इसका निर्माण कार्य पिछले साल फरवरी में शुरू हुआ था. और इसे पूरा करने का लक्ष्य अगले साल मार्च रखा गया था. अभी यह नवंबर 2022 में ही पूरा हो गया है. यह पुल 1180 मीटर लंबा है और121 करोड़ रुपये लागत में बनकर तैयार हुआ है.
रेलवे ओवर ब्रिज के शुरू होने से कानपुर रोड से एयरपोर्ट का रास्त आसान हो जाएगा. इसके अलावा शहीदपथ, अम्बेडकर विवि, टीपी नगर और रमाबाई अम्बेडकर मैदान का रास्त भी आसान हो जाएगा. यहीं नहीं लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।































Comments