शेष 27 जनपदों के निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची भी जारी

जनपत की खबर , 199

लखनऊ: 02 दिसम्बर, 2022

नगर विकास विभाग ने आज शेष बचे हुए 27 जनपदों के निकायों के लिए भी वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है।
उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार 01 दिसम्बर, 2022 को जारी कर दी थी तथा शेष 27 जनपदों की सूची जारी होनी थी जिसे आज कर दिया गया है। आज जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्ड आरक्षण की सूची जारी की गयी है उनमें जनपद शामली, आम्बेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर तथा हरदोई शामिल हैं।
सम्पर्क सूत्र- अखिलेश मणि त्रिपाठी

शिव पूजन तिवारी/02ः30 च्ड
फोन नम्बर क्पतमबज रू 0522-2239023 ई0पी0बी0एक्स0: 0522-2239132,33,34,35 एक्सटेंशन रू 223 224 225
फैक्स नं0 रू 0522-2237230 0522-2239586 ई-मेल रू नचेववबीदं/हउंपसण्बवउ वेबसाइट :ूूूण्पदवितउंजपवदण्नचण्हवअण्पद

Related Articles

Comments

Back to Top