दुकानदारों को मिला सीएम योगी का साथ,समाधान के लिए घर-घर पहुंच रहा प्रशासन
अन्य खबरे Dec 02, 2022 at 02:20 PM , 226अयोध्या।विश्व स्तर पर अपनी पहचान रखने वाली रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है।ऐसा माना जा रहा है कि 2024 तक भव्य मंदिर का उद्घाटन कर दिया जाएगा ताकि अयोध्या पहुंचने वाले लाखों राम भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर सकें।इस बीच मंदिर निर्माण के साथ ही साथ ट्रस्ट की ओर से यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि रामनगरी आने वाले किसी भी राम भक्त को किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए अयोध्या में राम जन्म भूमि तक जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है।इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों और प्रशासन के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता रहता है। हालांकि अभी जो कुछ हुआ है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
दरअसल अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ ही साथ सहादतगंज से नया घाट तक राम पथ, बिरला धर्मशाला, सुग्रीम किला से लेकर राम जन्मभूमि तक जन्मभूमि पथ और सिंगार हाटबेरिया हनुमानगढ़ी से लेकर राम जन्मभूमि तक भक्ति पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है।इस कारण सालों से व्यापार कर रहे दुकानदारों की दुकानें चौड़ीकरण की जद में आ रहीं थीं। यही कारण है कि पिछले कुछ महीनों से स्थानीय प्रशासन और दुकानदार आमने-सामने थे और स्थायी हल नहीं निकलने पर विरोध की चेतावनी भी दे रहे थे।गौरतलब है कि व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की थी कि हम सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं करते, लेकिन दुकानों का मुआवजा बढ़ाया जाए।बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर थे। इस दौरान अयोध्या के व्यापारियों ने राम पथ चौड़ीकरण को लेकर अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया था। तभी सीएम योगी ने जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नाराजगी व्यक्ति की थी।इसके बाद आनन-फानन में जिला अधिकारी नीतीश कुमार ने विरोध कर रहे दुकानदारों की दुकानों पर पहुंचे और भवन स्वामियों तथा व्यापारियों से उनकी समस्या जानी व्यापारियों के समस्या का निदान करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।व्यापारियों की हर एक आपत्तियों पर पुनर्विचार किया जाएगा। भवन स्वामी और व्यापारियों की जहां तक मदद होगी वो की जाएगी।साथ ही साथ ये भी कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए 10 राजस्व की टीमें बनाई गई हैं।मीडिया से बात करते हुए व्यापारी पंकज गुप्ता बताते हैं कि व्यापारियों में मुआवजा को लेकर असंतोष था। मुख्यमंत्री से हम लोगों ने समाधान की मांग थी जिसके बाद जिला अधिकारी हर दुकान पर गए और समस्या का निदान किया व्यापारी अब संतुष्ट हैं। वहीं पूरे मामले पर व्यापारियों और भवन स्वामियों का कहना है कि हम 15 दिसंबर तक सभी दुकाने तोड़ देंगे। राम पथ मार्ग की चौड़ीकरण की जद में आ रही अयोध्या धाम की दुकानों को जल्द ही तोड़ना शुरू कर दिया जाएगा।



























Comments